फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अधिवक्ताओं का निबंधन व न्यायिक कार्य बहिष्कार जारी

Sun, 25 May 2025 01:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। उप निबंधक कार्यालय के निजीकरण व निबंधन मित्र नियुक्ति को लेकर किए जा रहे विरोध को आगे बढ़ाने पर शनिवार को अधिवक्ताओं में सहमति बनी। अकबरपुर अधिवक्ता समिति ने निबंधन व न्यायिक कार्य बहिष्कार 27 मई तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता समिति अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव व महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि अधिवक्ताओं के अहित में फैसले लिए जा रहे हैं। इसको लेकर विरोध किया जा रहा है। शनिवार को बैठक में कार्य बहिष्कार 27 मई तक बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसी क्रम में अधिवक्ताओं ने निबंधन कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर आरपार की लड़ाई की बात कही। यहां रुचि यादव, हीरेंद्र कुमार, प्रशांत ओमर, सर्वेंद्र कुमार, मयंक परिहार, अभिषेक श्रीवास्तवआदि रहे। अधिवक्ताओं के विरोध व कार्य बहिष्कार को लेकर शनिवार को भी बैनामा नहीं हुए। इधर एसडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। वादकारी आगे की तारीख लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें