फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इंटररेंज-9 गैंग में अधिवक्ताओं के नाम बढ़ाने की बात से अधिवक्ता आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। अधिवक्ताओं के खिलाफ उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करने और गलत तरीके से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में अधिवक्ताओं के नाम जोड़े जाने से आक्रोशित अधिवक्ता 28 अक्तूबर को न्यायालय भवन के बाहर धरना देंगे। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। यह जानकारी लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने कार्यकारिणी की बैठक के बाद संयुक्त रूप से दी।
विज्ञापन

लॉयर्स एसोसिएशन में हुई कार्यकारिणी की बैठक में कहा गया कि पुलिस कमिश्नरी अधिवक्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उत्पीड़न कर रहा है। जेसीपी मुख्यालय से जारी प्रेस नोट में इंटररेंज-9 गैंग में अधिवक्ताओं के नाम बढ़ाने की बात कही गई है। इन अधिवक्ताओं के खिलाफ एक या दो मुकदमे दर्ज हैं और अज्ञात में हुई एफआईआर में इनके नाम जोड़े गए हैं। अब इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई का मन बनाया जा रहा है जो गलत है। फर्जी मुकदमों में जेल भेजे गए अधिवक्ता अनूप कुमार शुक्ला की दो माह बाद जेल से रिहाई हुई तो पुलिस ने जेल गेट से ही दूसरे मुकदमे में उसे दोबारा जेल भेज दिया। मुकदमों मेंं पैरवी करने वाले, दस्तावेज पंजीकृत कराने वाले या उसमें गवाह बनने वाले अधिवक्ताओं को भी मुकदमों में अभियुक्त बनाया जा रहा है। बैठक में रमाकांत मिश्रा, राकेश साहू, प्रेमशंकर मिश्रा, बुद्धप्रकाश, धर्म प्रकाश, अभय गौड़ आदि रहे। (संवाद)


इरफान के मुकदमे में सुनवाई अब 14 को
कानपुर। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में दर्ज चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से संबंधित मुकदमे में शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट में सुनवाई होनी थी। इरफान कोर्ट नहीं पहुंचे। उनके अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र कोर्ट में दिया गया जिस पर कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 नवंबर की तारीख तय कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें