इरफान के अधिवक्ता गौरव दीक्षित ने बताया कि कोर्ट ने इरफान सोलंकी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी के आदेश को निरस्त कर दिया और 12 अप्रैल को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दे दिए हैं। कानपुर जेल में बंद रिजवान, मो.शरीफ, शौकत अली व इसराइल आटे वाला कोर्ट में पेश हुए थे। गवाह कनीज भी कोर्ट पहुंची थी।