कन्नौज जिले में सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला सुभाष नगर में अधिवक्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अधिवक्ता विपिन निगम (30) पुत्र विचित्र लाल ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने से पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी, जिसमें शायराना अंदाज में लिखा था कि ऐ जिंदगी इतने भी इम्तिहान न ले कि मैं हार के जीना भूल जाऊं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अधिवक्ता की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता विपिन ने घरेलू कलह से तंग आकर कमरे की छत के कुंडे में रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उनके भाई ने शव को फंदे पर झूलता देखा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
3 of 5
अधिवक्ता की आत्महत्या का मामला
- फोटो : अमर उजाला
अगले ही दिन विपिन ने यह कदम उठा लिया। परिजनों ने बताया कि विपिन निगम घरेलू कलह से परेशान थे। दो दिन पहले ही वह अपनी पत्नी प्रियंका को ससुराल छोड़कर आए थे, तभी से मायूस रह रहे थे।
4 of 5
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विपिन अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे और छिबरामऊ तहसील में वकालत करते थे। विपिन की शादी साल 2014 में उजैता फफूंद निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। विपिन के कोई संतान नहीं थी।
विपिन ने सुसाइड नोट में पत्नी व सास पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सुसाइड नोट में जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच कराई जाएगी।