उन्नाव दुष्कर्म कांड के आरोपियों का केस लड़ने की घोषणा करने वाले वकील को उसके बस्ते में जाकर कुछ अनजान लोगों ने मुकदमा न लड़ने की धमकी दी। वकील ने इसकी शिकायत एसपी से की। अगले ही दिन कचहरी में बस्ते से ही उसका मोबाइल चोरी हो गया।
वकील ने मोबाइल में केस से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सुरक्षित होने का दावा कर दोबारा एसपी को तहरीर देकर सर्विलांस की मदद से मोबाइल को खोजने की मांग की है। एसपी बताया कि जांच की जा रही है। बिहारकांड से आमजनमानस को गहरी चोट पहुंची।