फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: खराब प्रदर्शन पर आबकारी अधिकारी समेत पांच को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। सीएम डैशबोर्ड पर लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को जमकर फटकार लगाई। समीक्षा बैठक में जिला आबकारी अधिकारी, मंडी सचिव समेत पांच अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। कई अधिकारियों को चेतावनी पत्र जारी करने के आदेश दिए गए। बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर मंडी सचिव विजन बालियान का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में लक्ष्य के सापेक्ष आबकारी विभाग की प्रगति बेहद खराब मिली तो जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए। मंडी आय में लगातार खराब प्रदर्शन पर मंडी सचिव, योजनाओं में प्रगति खराब होने पर जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह, एडीओ पंचायत पतारा और खनन अधिकारी पारसनाथ यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।

आईजीआरएस की समीक्षा में नगर निगम की स्थिति सबसे अधिक खराब मिली। नगर निगम संबंधित 1,574 शिकायतों में से 759 शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण पर असंतोष जताया। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त एवं आईजीआरएस नोडल अधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। अंश निर्धारण के मामलों में चारों तहसीलों का प्रदर्शन खराब मिलने पर सभी तहसीलों को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें