फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैटेरियल साइंस एवं मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रवेश शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि (सीएसजेएमयू) के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के मैटेरियल साइंस एवं मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग विभाग ने नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीटेक, एमटेक और डिप्लोमा कोर्स की 60 सीटों पर विद्यार्थी प्रवेश पा सकेंगे। छात्रों को इस कोर्स में पारंपरिक धातु विज्ञान से लेकर आधुनिक अंतरिक्ष तकनीक तक की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन



विभाग में चार वर्षीय बीटेक, दो वर्षीय एमटेक (नैनोसाइंस एवं नैनोटेक्नोलॉजी) और तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स संचालित हैं। डिप्लोमा धारक छात्रों को लेटरल एंट्री के माध्यम से बीटेक के दूसरे वर्ष में प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। विभाग में मैटेरियल कैरेक्टराइजेशन लैब, मेटालोग्राफी लैब, कोरोजन लैब, पाउडर मेटलर्जी लैब और फर्नेस लैब स्थापित हैं।


स्कूल के निदेशक आलोक कुमार ने बताया कि इन कोर्स की पढ़ाई के बाद छात्र स्टील इंडस्ट्री, माइनिंग सेक्टर, रेलवे और अन्य संस्थानों में रोजगार पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध छात्रों की संख्या से अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्स और प्रवेश प्रक्रिया
- बीटेक : जेईई मेन या 12वीं मेरिट के आधार पर प्रवेश, वार्षिक शुल्क 90,200 रुपये
- एमटेक : सीधे प्रवेश, वार्षिक शुल्क 55,200 रुपये
- डिप्लोमा : 10वीं के बाद प्रवेश, वार्षिक शुल्क 45,200 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें