कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे छात्र हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, क्लीनिकल ऑपरेशंस मैनेजर, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, हेल्थकेयर कंसल्टेंट जैसे पदों पर करियर बना सकते हैं।
प्रवेश के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। मास्टर ऑफ हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन में अस्पताल प्रबंधन, हेल्थकेयर ऑपरेशंस, हॉस्पिटल प्लानिंग, हेल्थकेयर मार्केटिंग, गुणवत्ता प्रबंधन, स्वास्थ्य नीति, नेतृत्व एवं रणनीतिक प्रबंधन जैसे विषयों का व्यावहारिक व सैद्धांतिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। छात्रों को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पतालों में लाइव ट्रेनिंग, हॉस्पिटल रेजीडेंसी और वास्तविक कार्य अनुभव मिलेगा।