फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कॉलेजों में दाखिले की दौड़ के साथ कोई दे रहा निशुल्क कोचिंग तो कोई किस्तों में फीस देने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध डिग्री कॉलेजों ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए कॉलेज कई तरह के ऑफर दे रहे हैं।
विज्ञापन


कोई छात्रों को निशुल्क कोचिंग का ऑफर दे रहा है, तो कोई किस्तों में फीस देने की सहूलियत। वहीं, पीपीएन डिग्री कॉलेज को छोड़कर अन्य में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है।

हरसहाय महाविद्यालय
काॅलेज में दाखिला लेने वाले छात्रों को बीकॉम, बीएससी के अलावा नीट, जेईई व सीए की तैयारी कराई जाएगी। इसके अलावा नई शिक्षा नीति के तहत संचालित पाठ्यक्रम में प्रोफेशनल कोर्स की पढ़ाई निशुल्क होगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अमर श्रीवास्तव ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। कॉलेज में बीकॉम में 240, एमकॉम में 120, बीएससी-गणित में 300, बीएससी-बॉयो में 120 और बीएड में 100 सीट हैं। यहां बीकॉम की फीस छात्रों के लिए 3700 रुपये और छात्राओं के लिए 3500 रुपये निर्धारित है। बीसीए के समकक्ष कंप्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स है। कॉमर्स छात्रों के लिए टेली को वोकेशनल कोर्स शुरू हो रहा है।
विज्ञापन


डीबीएस कॉलेज

महाविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। फार्म कॉलेज से ही मिल रहे हैं। छात्र फार्म लेकर सीधे दाखिला ले सकते हैं। जिन छात्रों का परिणाम घोषित नहीं हुआ है, वह बाद में इसे अपडेट कर जमा कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि दाखिला प्रकिया जुलाई तक चलेगी। काॅलेज में बीएससी और बीए में 1100-1100 सीटें हैं। बीकॉम में 300 सीटें हैं। छात्रों को रोजगार मिल सके इसके लिए उनको अंग्रेजी और पर्सनालिटी डेवलेपमेंट की क्लासेज भी दी जा रही हैं।

डीजी महाविद्यालय

डीजी कॉलेज में भी दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों को काॅलेज से ही फार्म मिलेंगे। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। डीजी कॉलेज केवल छात्राओं के लिए ही है। कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. अर्चना दीक्षित ने बताया कि बीए में 660, बीएससी बायो में 350 सीटें हैं। यहां सेल्फ फाइनेंस बीए में 480, बीए होमसाइंस में 60, बीएससी मैथ में 60, बीएससी बायोटेक में 270 और बीएससी आईटी में 120 सीटें हैं। काॅलेज की ओर से छात्राओं को निशुल्क कोचिंग क्लासेज देने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें