फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर रोजगार सेवकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मनरेगा योजना की धीमी प्रगति पर सोमवार को सीडीओ आरएन सिंह ने पंचायत सचिवों को कड़ी फटकार लगा दी। गैरहाजिर रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर हुई बैठक में सीडीओ आरएन सिंह, परियोजना निदेशक सुशील कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा व जिला समन्वयक मनरेगा रामसमुझ ने शिरकत की। सीडीओ ने कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने में कुछ ही दिन बचे हैं। सभी कार्य तेजी के साथ पूरे करें। कुछ गांवों में मनरेगा श्रमिकों की संख्या शून्य देख सीडीओ का पारा चढ़ गया। उन्होंने पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों और तकनीकी सहायकों को फटकार लगा दी।
महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के निर्देश दिए। अधूरे कार्यों और अवशेष भुगतान को एक माह के अंदर पूरा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। गांवों में विकास की सभी योजनाएं विधिवत चलनी चाहिए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत शत प्रतिशत रोजगार सृजन के लिए हर गांव में सोख्ता पिट और खाद के गड्ढे बनवाए गए हैं। इससे जलस्तर में सुधार होगा। श्रमिकों को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिला उद्यान अधिकारी एवं प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी, एडीओ पंचायत मृदुल दुबे, एडीओ आईएसबी सुभाष चंद्र, पंचायत सचिव देवेंद्र सिंह, रत्नांजलि सिंह, शिवम पाठक, दिव्या दुबे, अनुज मिश्रा, विनय कुमार, दीपक यादव, वीरेंद्र प्रताप, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
पूरे दिन खुलने चाहिए सामुदायिक शौचालय
जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने कहा कि जिन ग्राम सभाओं में सामुदायिक शौचालयों का काम पूरा हो चुका, वहां देखरेख के लिए समूह की महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। अगर समूह की महिलाएं जिम्मेदारी न लें तो अन्य महिला का चयन करें। शौचालय दिन में पूरे समय खुले रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें