फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में आदित्य की आल इंडिया रैंक 25

Wed, 15 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
एम्स की परीक्षा में 678 वीं रेंक हासिल करने वाली कृतिका सिंह परिवार के साथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) 2016 की कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के रिजल्ट मंगलवार की देररात घोषित कर दिए गए। इसमें शहर के मेधावियों का दबदबा है। आदित्य अग्रवाल ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (जूलोजी, बॉटनी) में 155 मार्क्स लाकर आल इंडिया 25वीं रैंक हासिल की है। आदित्य एम्स दिल्ली में एडमिशन लेना चाहते हैं। उनका इरादा आर्थोपेडिक्स सर्जन बनना है।
विज्ञापन

एम्स का ऑनलाइन टेस्ट 29 मई को कराया गया था। इसमें शहर के 3000 स्टूडेेंट शामिल हुए और मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। कृतिका सिंह की आल इंडिया रैंक 678 है। वह और उनका परिवार विकास नगर में रहता है। कृतिका ने न्यू लाइट कोचिंग इंस्टीट्यूट से डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) की पढ़ाई की है। 
एम्स की बेहतरीन रैंक हासिल करने वाले आदित्य के पिता डॉ. अनूप अग्रवाल आर्थोपेडिक्स सर्जन हैं। मां डॉ. आशा अग्रवाल रीजेंसी अस्पताल में एनेस्थेटिस्ट हैं। बहन आयुषी अग्रवाल भी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही हैं। आयुषी (आल इंडिया रैंक 420) का सेलेक्शन आल इंडिया प्री मेडिकल/डेंटल टेस्ट (एमआईपीएमटी) से हुआ था। आदित्य परिवार के चौथे सदस्य हैं, जो डॉक्टर बनेंगे। आदित्य ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई इसी साल पूरी की है। सीबीएसई में 97.6 फीसदी मार्क्स हासिल करके वह सिटी के सेकेेंड टॉपर बने। आदित्य का कहना है कि एम्स का ऑनलाइन पेपर अच्छा नहीं हुआ था। इसलिए अच्छी रैंक की उम्मीद नहीं थी। लक ने साथ दिया और अच्छा रिजल्ट आ गया। अब डॉक्टर बनकर रिसर्च करने का इरादा है। आदित्य आकाश कोचिंग इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट हैं।      
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्सनल प्रोफाइल
नाम- आदित्य अग्रवाल
जन्म तिथि- 7 अक्तूबर 1998
हाईस्कूल- 10 सीजीपीए
इंटरमीडिएट- 97.6 फीसदी
स्कूल- डीपीएस आजाद नगर
पसंद- जनरल नॉलेज की किताब, न्यूज पेपर पढ़ना और बैडमिंटन खेलना।
सफलता का श्रेय- बहन आयुषी अग्रवाल ने पढ़ाई में मदद की। आयुषी जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। 
पता- आई-4 मोती विहार सर्वोदय नगर। 
परिवार- पिता डॉ. अनूप अग्रवाल, मां डॉ. आशा अग्रवाल, बहन आयुषी अग्रवाल, दादा बीएन अग्रवाल (रिटायर इंजीनियर) और दादी अन्नपूर्णा अग्रवाल। 
पर्सनल प्रोफाइल
नाम- कृतिका सिंह
जन्म तिथि- 13 नवंबर 1997
दसवीं- 96.6 फीसदी
बारहवीं-91 फीसदी
स्कूल- सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल कैंट
लक्ष्य- रेडियोलॉजिस्ट बनना, फिर आईएएस की तैयारी करना।
पता- 111/37 अशोक नगर
परिवार- मां डॉ. रेनू सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), पिता अनिल कुमार सिंह (अधिवक्ता) और दादी मिथिलेश कुमारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें