फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आदित्य किचन गैलरी और रचित फाइनेंशियल सर्विसेज ने जीते मैच

विज्ञापन
मैन ऑफ द मैच बने ईशु सचान को पुरुस्कार देते केसीए के अध्यक्ष एसएन सिंह। - फोटो : केसीए
विज्ञापन
कानपुर। केसीए से आबद्ध व वंडर्स क्लब की द्वितीय दीबा नसीम खान स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मुकाबले हुए। पहले मैच में आदित्य किचन गैलरी ने क्रेजी रेंजर्स क्लब को 18 रन से मात दी।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में रचित फाइनेंशियल सर्विसेज ने पटेल प्रॉपर्टीज को पांच विकेट से पराजित किया। किदवईनगर स्थित साउथ मैदान ए पर शुक्रवार को पहले मैच में आदित्य किचन गैलरी ने 32 ओवर में 115 रन बनाए।

टीम से राघवेंद्र पाल ने 39 व अभिषेक ने 31 रन बनाए, तो गेंदबाजी में ईशु सचान ने चार व आरिस अंसारी ने तीन विकेट लिए। जवाब में क्रेजी रेंजर्स की पूरी टीम 29.2 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


टीम से सर्वाधिक 42 रन की पारी ईशु सचान ने खेली। वहीं, गेंदबाजी में अंबर सुचारी ने चार, रिषभ ने तीन व गोविंद गुप्ता ने दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच ईशु सचान को चुना गया।


किदवईनगर स्थित साउथ बी मैदान पर दूसरे मैच में पटेल प्रॉपर्टीज की पूरी टीम 30 ओवर में 127 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से उन्मुक्त सिंह ने 36 रन बनाए व सम्राट सिंह और मो. हसन ने चार-चार विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रचित फाइनेंशियल सर्विसेज ने 26.4 ओवर में पांच विकेट पर 130 रन मुकाबला जीत लिया। जीत में नमन यादव ने 56 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली, तो गेंदबाजी में आर्यन पाल ने दो विकेट चटकाए। प्लेयर ऑफ द मैच मो. हसन को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें