फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आदित्य इलेवन और आरटी सर्विस इलेवन बने विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। संदेश फाउंडेशन प्रीमियर लीग अंडर-19 के पहले डे-नाइट मैच में आदित्य इलेवन ने बीसीए इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में डकवर्थ लुईस नियम से आरटी सर्विस इलेवन ने जेहरा इलेवन को नौ विकेट से मात दी।
विज्ञापन


राहुल सप्रू मैदान पर हुए पहले मैच में बीसीए इलेवन 16.4 ओवर में 97 रन पर ऑलआउट हो गई। वंश निगम ने 42, हनुमान साहू ने 23 रन बनाए। आर्यन कनौजिया ने तीन, प्रखर दीक्षित, अखिलेश, ओम शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में आदित्य इलेवन ने 18.1 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर विजय हासिल की। विकास यादव ने 20 रन बनाए। शौर्य गुप्ता ने तीन, लकी कश्यप, अनंत ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच आर्यन कनौजिया को चुना गया।

दूसरे मैच में जेहरा इलेवन ने 18 ओवर में 127 रन बनाए। विश्वास त्रिपाठी ने 49, साहिल वर्मा ने 25 रन बनाए। देवांश व अक्षत ने तीन-तीन, दिव्यांश ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरटी सर्विस इलेवन की बल्लेबाजी के दौरान बारिश हो गई। उन्हें पांच ओवर में 28 रन का लक्ष्य दिया गया। टीम ने एक विकेट खोकर जीत हासिल की। अचिंत्य ने नौ व आर्यन ने सात रन बनाए। गेंदबाजी में सारंग ने एक विकेट लिया। तीन विकेट लेने वाले देवांश को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें