फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 50 मीटर दौड़ में आदित्य व राधिका ने मारी बाजी

Sat, 24 Oct 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को माती स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुई। 50 मीटर की प्राथमिक स्तर की हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग से आदित्य व बालिका वर्ग से राधिका ने बाजी मार विजेता बनीं। खेल समापन पर बीएसए ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पांडेय व बीईओ मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। बीएसए ने प्रतिभाग कर रहे बच्चों से हाथ मिलाकर उत्साहवर्धन किया। कहा कि खेलकूद से शरीर स्वस्थ, मजबूत और ऊर्जावान बना रहता है। इससे दिमाग तेज और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही टीम भावना के काम करना सीखते हैं। शिक्षक प्रताप भानू सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से आदित्य यादव व बालिका वर्ग से हुमैरा ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, 200 मीटर दौड़ में प्रदीप व पारुल, 400 मीटर की दौड़ में शानू व रागिनी को पहले स्थान का विजेता घोषित किया गया। इसके अलावा जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से वैभव व बालिका वर्ग से पलक ने बाजी मारी। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में अंश व जानवी, 400 मीटर की दौड़ में सोहिल व तनिष्ठा और 600 मीटर दौड़ में प्रांशु व श्वेता विजेता रहीं।
विज्ञापन

ब्लॉक पीटीआई जावेद खान ने बताया कि जूनियर कबड्डी में बालक वर्ग से रोशनमऊ की टीम व बालिका वर्ग से अंबरपुर की टीम विजेता बनी। जबकि प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग से बुढि़या व बालिका वर्ग से अकबरपुर की टीम को विजेता घोषित किया गया। वहीं, खो-खो में रोशनमऊ, बिगाही और निबौली के बच्चों ने बाजी मारी। कहा लंबी कूद में शानू, बीना, आलोक व जानवी, ऊंची कूद में प्रांशु व उपासना, गोला फेंक में आलोक व दीपशिखा विजेता रहीं।
वहीं, सबसे दूर तक चक्का फेंकने वाले मोहित व खुशबू को चक्का फेंक का विजेता बनाया गया। इसके अलावा समूहगान, एकांकी व लोक नृत्य में रोशनमऊ स्कूल के बच्चे, योगा में संगसियापुर, जिम्नास्ट में बुढि़या व जूनियर बालिका वर्ग की पीटी प्रतियोगिता में भुगनियापुर के बच्चों ने पहला स्थान हासिल किया। यहां शिक्षक कंचन कामिनी, विवेक यादव, शिरीष अवस्थी व ब्लॉक के शिक्षक, खेल अनुदेशक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें