फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीएस पति के हौसलों ने पत्नी को बनाया जज, पीसीएस-जे में हासिल की 90वीं रैंक

Sun, 21 Jul 2019 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीओ बाबूपुरवा मनोज गुप्ता की पत्नी अदिति जैन गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सीओ बाबूपुरवा मनोज गुप्ता की पत्नी अदिति जैन गुप्ता ने भी पीसीएस-जे 2018 में सफलता हासिल की है। अदिति को 90वीं रैंक मिली है। मनोज पीपीएस अफसर हैं। अदिति बताती हैं कि मनोज ने ही उन्हें पीसीएस-जे के लिए तैयारी करने को कहा।
विज्ञापन


उन्हीं के हौसलों ने सफलता दिलाई है। अदिति मूल रूप से प्रयागराज नैनी की रहने वाली हैं। पिता अनिल कुमार जैन तेज तर्रार आईपीएस अफसर रहे हैं और मां सुनीता जैन गृहिणी हैं। अदिति ने 2003 में प्रयागराज के क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज से 10वीं और 12वीं की पढ़ाई की है।

इसके बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी से 2011 में पांच वर्षीय लॉ किया। 2013 में उन्होंने एलएलएम किया। इसमें वह गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। अदिति बताती हैं कि 2015 में उनकी शादी हुई तब उन्होंने खुद पढ़ाई छोड़ दी।
विज्ञापन


2016 में उन्होंने पीसीएस-जे का इंटरव्यू भी दिया लेकिन असफलता हाथ लगी। पिछले साल पति मनोज ने उन्हें फिर से पढ़ाई करने के लिए कहा। 2018 में अदिति यूजीसी नेट की परीक्षा भी क्वालीफाई कर चुकी हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें