अदिति ने कोरोना योद्धाओं के लिए बनाया वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
देश व प्रदेश कोरोना महामारी की चपेट में है। एक तरफ जहां इसका प्रकोप थम नहीं रहा वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन की स्थिति है। 40 दिन से अधिक हो गए हैं और लोग घरों में ही कैद हैं। ऐसे में कोरोना योद्धाओं डॉक्टर, पुलिसकर्मी, मीडियाकर्मी, सफाईकर्मी आदि की भूमिका इस वक्त अहम है।
हमीरपुर निवासी अधिवक्ता जयकिशोर गुप्ता की बेटी अदिति (20) ने कोरोना योद्धाओं की हौसला अफजाई के लिए "मुस्कुराएगा इंडिया" वीडियो बनाया है। अदिति ने यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल द ग्रेट इंडियन सिटीजन पर अपलोड किया है। तीन मई को जारी किए गए इस वीडियो को 1900 से अधिक लोग देख चुके हैं। अदिति हमीरपुर पीजी कॉलेज से पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ-साथ वह डांस क्लास भी चलाती हैं।
मुस्कुराएगा इंडिया वीडियो में देश के अलग-अलग हिस्से से कलाकारों को शामिल किया गया है। अदिति ने बताया कि झांसी से सांसद अनुराग विश्वनाथ शर्मा ने यह वीडियो बेहद पसंद किया है। साथ ही बुंदेलखंडी प्रतियोगिता में वीडियो को चयनित करते हुए इसे अपने फेसबुक पेज पर अपलोड भी किया है।
वीडियो में ये लोग शामिल
वी़डियो का निर्देशन अदिति व एडिटिंग शुभम गुप्ता ने की है। सहयोगियों में एक्टर सुपर्णा, बिहार से यामीन सुलेमानी फैशन मॉडल, डॉ. सिमरन शिवहरे, मराठी एक्टर विक्की ठाकुर, पूणे के मॉडल सैय्यद इंतेयश, दिल्ली से आयुष ठाकुर (मिस्टर यूनिवर्स सुपर मॉडल 2018) शामिल हैं।