फोटो शौचालय का निरीक्षण करते बीडीओ अतिरंजन सिंह।
- फोटो : ORAI
कदौरा(जालौन)। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त से बन रहे सामुदायिक शौचालयों की स्थित परखने के लिए गुरुवार को बीडीओ अतिरंजन सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधूरे शौचालय मिलने पर जिम्मेदारों की फटकार लगा दी।
गुरुवार को बीडीओ टीम के साथ लमसर पहुंचे। यहां निर्माणधीन शौचालयों में ईंटों व सीमेंट की गुणवत्ता देखी। मानक के अनुसार सीमेंट न लगाने पर जिम्मेदारों की फटकार लगा दी। मानक के अनुसार निर्माण कराने के निर्देश दिए। बरही में बन रहे सामुदायिक शौचालय की बीम भर कर छोड़े जाने के बाद निर्माण शुरू न करने पर नाराजगी जताई। बीडीओ ने बरखेरा, परोसा, बागी, शहादतपुर में बन रहे शौचालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने सचिवों व प्रधानों को निर्देश देते हुए कहा कि समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्य पूरा करें। ऐसा न करने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बीडीओ अतिरंजन सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन योजना से ब्लाक क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। कई शौचालय अधूरे मिले। जिम्मेदारों को जल्द से जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालयों का नियमित निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट ब्लॉक में जमा करेगी।
इस मौके पर सचिव जगत नारायण, प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी, कुलदीप बौद्ध सहित बड़ी संख्या में ब्लाक कर्मी व ग्रामीण मौजूद रहे।