फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधजले शव की शिनाख्त, नगर पालिका का निकला कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। इलाके के खुसटिया गांव में मिले अधजले शव की पहचान हो गई है। मृतक नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात था। मूल रूप से कानपुर देहात में रहने वाला युवक बहन के घर रहकर नौकरी करता था। परिजनों ने प्रेम-प्रसंग के चलते रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गुरुवार को खुसटिया गांव में नलकूप के पास मिले युवक के अधजले की शव की शिनाख्त हो गई। मृतक कानपुर देहात के रूरा थाने के गांव गहलो का रहने वाला था। परिवार के लोगों ने शव की शिनाख्त धर्मेंद्र (22) पुत्र स्वर्गीय जयराम के रूप में की है। परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र की बहन लुधपुरी मोहल्ले में रहती हैं। यहां वह करीब तीन साल से रह रहा था। वह नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के पद पर नौकरी करता था। परिजनों ने कन्नौज शहर में रहने वाले एक रिश्तेदार की लड़की से प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या का आरोप लगाया है। शहर के मोहल्ला शेखाना में रहने वाले रिश्तेदार के यहां परिजन शव ले गए। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। पाल चौराहा चौकी प्रभारी राम मनोज द्विवेदी ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है। मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें