फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शूटिंग प्रतियोगिता में अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार ने जीते दो पदक

विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार को सम्मानित करतीं महापौर। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। दिल्ली स्थित डॉ. करनी सिंह स्टेडियम में 28 जुलाई को हुई 28वीं राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शहर के अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन कर दो पदक जीते।
विज्ञापन


उन्होंने डबल ट्रैप निशानेबाजी में रजत और सिंगल ट्रैप निशानेबाजी में कांस्य पदक अपने नाम किया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि इससे पहले अंतिम बार उन्होंने यूनिवर्सिटी स्तर पर शूटिंग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था। वर्तमान में काम के चलते खेल से दूरी बना रखी थी।

इधर कुछ समय निकालकर फिर से अभ्यास प्रारंभ किया था। इसमें कोच पदमराज सिंह ने सहायता की। अब वह सितंबर में होने वाली स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। उनकी उपलब्धि पर बुधवार को महापौर प्रमिला पांडेय ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें