कानपुर। कल्याणपुर स्थित एक हॉस्पिटल में लखनऊ से पहुंची एडी हेल्थ (अपर निदेशक स्वास्थ्य) की टीम ने जांच की। टीम के अस्पताल पहुंचते ही अस्पताल भाग निकला। टीम को एक कमरे में रोगी भर्ती मिला। यहां न तो कोई डॉक्टर और न ही कोई प्रशिक्षित स्टाफ मिला। मौके पर एक आया काम करती मिली जिससे टीम ने पूछताछ की। वहीं स्वास्थ्य विभाग को इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है।
प्राइवेट हॉस्पिटल एवं नर्सिंग होम के नोडल अधिकारी डॉ. रमित रस्तोगी ने बताया कि टीम की जानकारी उनके पास नहीं है। लखनऊ और उन्नाव में कुछ अस्पतालों का संचालन बिना पंजीकरण चलने और उसकी जांच करने का मामला चल रहा है। उसी को लेकर टीम जांच करने आई होगी।
वहीं, टीम जिस अस्पताल में जांच करने पहुंची उसका लाइसेंस भी नहीं था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संचालक ने लाइसेंस कुछ साल पहले लिया था लेकिन दोबारा रिन्यू नहीं कराया। ऐसे में वो अस्पताल भी अवैध रूप से चल रहा है। डॉ. रमित ने बताया कि ऐसे अवैध अस्पतालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।