फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा हो तो एवरेस्ट की ऊंचाई भी कमः शमता अंचन

Sun, 28 Dec 2014 02:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘जज्बा हो तो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई भी कम है, लड़कियां अगर ठान लें तो किसी भी काम को अंजाम दे सकती हैं।’ यह कहना है स्टार प्लस चैनल पर आने वाले सीरियल एवरेस्ट में अंजलि सिंह रावत का मुख्य किरदार निभाने वाली कलाकार शमता अंचन का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस सीरियल के माध्यम से बेटा और बेटी में भेद रखने वाले लोगों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है।  शनिवार को स्वरूप नगर स्थित रायल क्लिफ होटल में सीरियल के प्रमोशन के लिए शहर आईं शमता अंचन माडलिंग का शौक रखती हैं।

उन्होंने बताया कि सीरियल में मुख्य किरदार की भूमिका करना बहुत चुनौतीपूर्ण रहा। सीरियल का सबसे यादगार पल ग्लाइडर पर चढ़ाई करना था। पूरी टीम और व्यवस्थाएं होने के बाद भी मन में दहशत थी, दो तीन बार गिरने के बाद ही यह सीन पूरा हो पाया।
विज्ञापन


कई कंपनियाें में विज्ञापन करने वाली शमता ने कहा कि माडलिंग के दौरान ही डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर ने उन्हें देखा। इसके बाद बाद मुझे ऑडिशन के माध्यम से चयनित किया।  

उन्होंने बताया कि शूटिंग के कुछ सीन माउंट एवरेस्ट के हैं, जबकि अधिकांश सीन कोठारी उत्तर काशी में शूट किए गए हैं।  शमता का कहना है कि बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला तो शाहरुख खान के साथ किरदार निभाना चाहूंगी।
विज्ञापन


एक्टिंग में माधुरी दीक्षित और दीपिका पादुकोण को अपना आइडल मानती हैं। गौरतलब है कि शमता ने मिस इंडिया कांटेस्ट 2012 के टॉप टेन में भी जगह बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें