आज के दौर की बॉलीवुड एक्ट्रेस में वो बात नहीं जो आलिया भट्ट में है इसीलिए मुझे आलिया बेहद पसंद है ये कहना है कि बॉलीवुड अभिनेत्री और 1980 में मिस इंडिया का खिताब जीतने वाली संगीता बिजलानी का।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर पहुंचीं संगीता बिजलानी
बुधवार को एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर शहर आईं संगीता ने मौजूदा दौर में बॉलीवुड में सबसे बेस्ट एक्ट्रेस आलिया भट्ट को बताया। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी को लेकर भी मीडिया के सवालों का जवाब दिया। कहा कि कुछ फिल्मों की स्क्रिप्ट पढ़ रही हूं, अगर अच्छा लगेगा तो फिल्म करूंगी।
विज्ञापन
3 of 5
संगीता बिजलानी
एनआरआई सिटी में बुधवार को संगीता बिजलानी ने सोना चांदी ज्वैलर्स की तरफ से आयोजित ‘ज्वैल ट्रेंड्स 2017’ प्रदर्शनी का फीता काटकर आगाज किया। चार दिनों तक चलने वाली इस ज्वैलरी प्रदर्शनी में कई खूबसूरत डिजाइन की ज्वैलरी रखी गई है। 29 जुलाई को मुंबई में सोना चांदी ज्वेलर्स की ज्वैलरी डिजाइनों को रिटेल ज्वैलर इंडिया अवार्ड 2017 से भी सम्मानित किया गया था।
4 of 5
संगीता बिजलानी
संगीता ने कहा कि पहले वह विदेशों से ज्वैलरी मंगाती थीं लेकिन जब उन्होंने सोना चांदी ज्वैलरी शॉप के बारे में सुना तो वह हैरान रह गई। उन्हें एक जगह पर ही दुनिया की सभी खूबसूरत डिजाइन मिलने लगी। कार्यक्रम में सोना चांदी ज्वैलर्स के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल व दीपा अग्रवाल ने अपने शॉप के बेस्ट कलर स्टोन ज्वैलरी, बेस्ट हेरिटेज ज्वैलरी, बेस्ट डायमंड डिजाइनल ज्वैलरी के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि कानपुर में ठग्गू के लड्डू, स्वरूपनगर की चाट और बिरियानी उन्हें पसंद है। एक बार मैं मैच देखने कानपुर आई थी। यहां तब मैंने ठग्गू के लड्डू, स्वरूपनगर का चाट और बिरियानी खाई थी। वह लाजवाब स्वाद मुझे आज भी याद है। इस बार भी मैंने स्पेशली इन डिसेश को मंगाया है।