फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि और परेश की फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में ‘देसी तड़का’ लगाते दिखेंगी रचना खन्ना

Mon, 11 Sep 2017 07:56 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला
विज्ञापन
पटेल की पंजाबी शादी में भाभी का रोल निभा रहीं रचना खन्ना
विज्ञापन
बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋषि कपूर और परेश रावल की अपकमिंग फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में एक्ट्रेस रचना खन्ना पंजाबी-देसी तड़का लगाते नजर आएंगी। रचना ने ‘अमर उजाला’ से बातचीत में कहा कि इस फिल्म में उन्हें ऋषि कपूर के बेटे वीरदास की पंजाबन भाभी का रोल मिला है। ये फिल्म लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देगी। पहली बार बड़े पर्दे पर दो दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर और परेशा रावल एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 
विज्ञापन


 

भक्तिकला क्षेत्र से थेटर से शुरुआत

एक्ट्रेस रचना खन्ना
मूल रूप से पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली रचना खन्ना का जन्म दिल्ली में हुआ था। रचना के मुताबिक किस्मत ने उन्हें अदाकार बना दिया और अब 15 सितंबर को उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही है। लेखक निर्देशक संजय छैल ने पटेल की पंजाबी शादी फिल्म को डायरेक्ट किया है। इससे पहले संजय की ‘इंदु सरकार’ फिल्म बड़े पर्दे पर आ चुकी है। मुंबई से सोश्लॉजी ग्रेजुएशन पूरा करने के बाद वह इन्कॉन टेम्पल, जूहू से जुड़ गईं। वहां भक्तिकला क्षेत्र से थेटर से शुरुआत की। 
विज्ञापन

‘पटेल की पंजाबी शादी’ फिल्म के कुछ रोचक तथ्य

‘पटेल की पंजाबी शादी’ फिल्म की टीम
एक्ट्रेस रचना खन्ना ने बताया कि मेरा एक्टिंग का सफर इस्कॉन जूहू के सुप्रसिद्ध रंगमंच भक्ति कला क्षेत्र से भले ही हुआ है लेकिन एक्टिंग बारीकियां मैने भक्ति नाटकों से ही सीखीं। अकबर-बीरबल, कृष्णाबेन, खाखरा वाला, हैप्पी होम जैसे कई धारावाहिकों में मैंने काम किया। 
ये हैं फिल्म के कुछ रोचक तथ्य
कॉमेडी से भरपूर हिंदी फीचर फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में ऋषि कपूर पंजाबी पिता बने हैं वहीं परेश गुजराती पिता का किरदार निभा रहे हैं। परेश की बेटी (पायल घोष) और ऋषि के बेटे (वीर दास) एक दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं यहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है। रचना खन्ना इस फिल्म में वीरदास की पंजाबन भाभी बनी हैं। कहानी को रियल दिखाने के लिए मेरे सुझाव से डायरेक्टर संजय छैल ने ठेठ पंजाबी गानों को सेलेक्ट किया है। फिल्म का म्यूजिक धमाल मचा देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें