फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'पार्वती' को नहीं लगता किसी से डर, बोलीं-'कभी नहीं हो सकती किसी षड़यंत्र का शिकार'

Wed, 26 Sep 2018 02:32 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सोनारिका भदौरिया
अब दर्शकों की सोच बदल गई है। टीवी और सिनेमा के पर्दे पर लोग हर तरह के शो देखने को तैयार रहते हैं। यह कहना है टीवी एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया का। यूपी से खास लगाव रखने वाली सोनारिका को कनपुरिया और लखनवी तहजीब बेहद पसंद है। टीवी के मशहूर सीरियल 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सोनारिका भदौरिया 'पृथ्वी वल्लभ' सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
सोनारिका भदौरिया
पार्वती के रोल से मशहूर हुईं सोनारिका की पहली फिल्म 'सांसें' है। फिल्म में सोनारिका के साथ रजनीश दुग्गल नजर आए। यह एक हॉरर फिल्म है। सोनारिका ने साल 2015 में दक्षिण भारतीय फिल्मों में एंट्री ली थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सोनारिका भदौरिया
सोनारिका ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि लखनऊ में उनका ननिहाल है और कानपुर में कई रिश्तेदार रहते हैं। वह साल में एक बार दोनों शहरों में घूमने जरूर जाती हैं। पार्वती के रोल के बारे में उन्होंने कहा कि जब मैंने 'देवों के देव महादेव' में पार्वती का रोल किया तो मैं बहुत छोटी थी। आजकल की ऑडियंस काफी स्मार्ट है। अब पब्लिक टाइप कास्ट नहीं रही। जब मैने फिल्म की तो लोगों ने उस रोल में भी मुझे पसंद किया। 
 

4 of 5
सोनारिका भदौरिया
सोनारिका ने बताया कि जो चीज मुझे नहीं पसंद है वो मैं बिल्कुल भी नहीं करती हूं। पब्लिक को अच्छा देना है तो हमें कुछ अलग करना होगा। मैं कभी टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में षड़यंत्र का शिकार नहीं बन सकती क्योंकि मुझे जो सही लगता है वही मैं करती हूं। अभी 'दास्तान-ए-मोहब्बत' सीरियल में कनीज के रोल पर अभी काम कर रहे हैं। कनीज सहमी सी रहती है। वह प्यार की भूखी है। मेरे लिए यह बहुत चैलेंजिंग है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनारिका भदौरिया
मैं भी उसी ऑडियंस का हिस्सा हूं जो लोग टीवी, इंटरनेट में देखना चाहते हैं। समय काफी तेजी से बदल रहा है लाइव टीवी, नेटफ्लिक्स, अमेजॉन के ऑडियंस काफी प्रैक्टिकल होते हैं उनका हमेशा कुछ अलग और नया चाहिए होता है। हम कलाकारों के लिए उनका उनके मुताबिक मनोरंजन करना काफी चैलेंजिंग है। टीवी के ऑडियंस अटल होते हैं। हम टीवी कलाकारों को ज्यादा हार्डवर्क करना होता है। सोनिका के अंकल कानपुर के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें