अभिनेत्री गीतिका शर्मा
गीतिका ने जुलाई 2017 में अपने करियर की शुरुआत क्राइम पेट्रोल सीरियल के साथ की थी। क्राइम पेट्रोल के 'द मिसिंग चाइल्ड' सीरियल में गीतिका ने एक पड़ोसी का किरदार निभाया। इसके बाद एंड टीवी के 'बढ़ो बहू' सीरियल में डॉक्टर की बहन का कैरेक्टर रोल अदा किया। इसके अलावा फियर फाइल्स में टीचर का रोल निभाया। टीवी सीरियल के अलावा वेब सीरीज के लिए तमाम फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों के काम उनके पास हैं।