फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म-टीवी इंडस्ट्री इतनी ज्यादा भी खराब नहीं जैसा कि लोग बताते हैंः गीतिका

Mon, 15 Jan 2018 11:44 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
मुंबई की टीवी और फिल्म इंडस्ट्री इतनी ज्यादा भी खराब नहीं है जैसा कि लोग बताते हैं। मुंबई को करीब से जानने वाले और दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके लोग ही अच्छी तरह से समझते हैं कि इस शहर की असलियत क्या है। मेहनत के बल ही यहां मुकाम हासिल हो पाता है। भाग्य की बदौलत मौका मिलता है कड़ी मेहनत के बल पर ऑडिशन में सेलेक्शन होता है।
 
विज्ञापन

कानपुर की रहने वाली हैं गीतिका

2 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
'क्राइम पेट्रोल', 'बालिका वधु', 'फीयर फाइल्स' जैसे सीरियल में अहम रोल निभा चुकीं गीतिका शर्मा ने मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपने अनुभव साझा किए। गीतिका मूल रूप से कानपुर शहर की रहने वाली हैं। इन दिनों गीतिका 'दंगल' चैनल के 'क्राइम अलर्ट' सीरियल में टीवी रिपोर्टर का रोल निभा रही हैं।
 
विज्ञापन

बिग बॉस विनर प्रिंस नरूला के साथ काम किया

3 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
साल 2016 में लखनऊ में आयोजित हुए  'मिस्टर एं मिस यूपी कॉन्टेस्ट' में 'मिस स्माइल एंड बेस्ट फिजिक्यू' का अवॉर्ड गीतिका ने जीता था। इसके बाद कानपुर किदवई नगर स्थित कॉलीवुड एकेडमी से एक्टिंग गुरू सैश मल्होत्रा से अभिनय के गुर सीखे फिर अपनी मेहनत और जुनून के बल पर मुंबई में काम पाया। एंड टीवी के सीरियल 'बढ़ो बहू' में स्पिट्स विला और बिग बॉस सीजन-9 के विनर रहे प्रिंस नरूला के साथ गीतिका ने काम किया।
 

परिवार ने पूरा सहयोग दिया

4 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
अपनी बेटी को फिल्म या दूसरी ग्लैमर इंडस्ट्री में जाने से रोकने वाले माता-पिता को गीतिका ने संदेश दिया है कि बेटी को उसके करियर में आगे बढ़ाएं। बेटे की तरह बेटी भी परिवार का नाम रोशन करती है। अगर बेटी को मौका दिया जाए तो वह बहुत कुछ कर सकती है। गीतिका अपना अनुभव बताती हैं कि उनके परिवार ने टीवी इंडस्ट्री में जाने के लिए उनका पूरा सहयोग दिया। 
 
विज्ञापन

क्राइम पेट्रोल के 'द मिसिंग चाइल्ड' सीरियल में काम किया

5 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
गीतिका ने जुलाई 2017 में अपने करियर की शुरुआत क्राइम पेट्रोल सीरियल के साथ की थी। क्राइम पेट्रोल के 'द मिसिंग चाइल्ड' सीरियल में गीतिका ने एक पड़ोसी का किरदार निभाया। इसके बाद एंड टीवी के 'बढ़ो बहू' सीरियल में डॉक्टर की बहन का कैरेक्टर रोल अदा किया। इसके अलावा फियर फाइल्स में टीचर का रोल निभाया। टीवी सीरियल के अलावा वेब सीरीज के लिए तमाम फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों के काम उनके पास हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रोफाइलः-

6 of 6
अभिनेत्री गीतिका शर्मा
नामः गीतिका शर्मा
जन्मः 26 दिसंबर 1993 किदवई नगर, कानपुर
पिताः केशव शर्मा
मांः पूनम शर्मा
शिक्षाः पोस्ट ग्रेजुएशन
पेशाः अभिनय
उपलब्धिः सीरियल क्राइम पेट्रोल, बालिका वधु, फीयर फाइल्स में लीड रोड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें