फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ फिल्म के नाम पर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर का खुलासा

Tue, 05 Sep 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
भूमि पेडनेकर
दम लगा के हईशा और टॉयलेट-एक प्रेम कथा जैसी लीक से हटकर फिल्में चुनकर एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना ली है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म शुभ मंगल सावधान भी इस सीरीज की नई कड़ी है। अपनी अदाकारी के अलावा फैट टू फिट होने कि लिए भी भूमि खूब सराही जाती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर

सोमवार को एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर कानपुर के मैनावती मार्ग स्थित जीडी गोयनका स्कूल में आईं जहां पर उन्होंने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह और डीआईजी सोनिया सिंह भी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सबने मिलकर कार्यक्रम में स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी स्लोगनों का अनावरण किया।
 
विज्ञापन

3 of 10
भूमि पेडनेकर
भूमि ने फिल्म टायलेट-एक प्रेम कथा में काम करने के पीछे एक रोचक किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि वो मुंबई की रहने वाली है। जब कभी भी फैमिली के साथ वह लॉन्ग ड्राइव पर जाती थीं तो रास्ते में टायलेट ना होने के कारण खेतों में जाना पड़ता था। इस बात पर कभी उन्होंने गौर नहीं किया। भूमि ने बताया कि जब फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा में काम करने का उनको ऑफर आया तो वह हंसने लगीं। उन्होंने सोचा की यह कैसा नाम है फिल्म का लेकिन जब उन्होंने फिल्म की कहानी सुनी तो उनकी आंखों में आंसू आ गए।

 

4 of 10
एक्ट्रेस पेडनेकर
बच्चों से की अपील
भूमि ने कहा कि खुले में शौच जाना और जगह-जगह गंदगी फैलाना बहुत बड़ी समस्या है। इससे कई बीमारियां फैलती है। बच्चों से कहा कि वो लोगों को गंदगी ना फैलाने के लिए जागरूक करे और खुद भी गंदगी ना करे।
विज्ञापन

5 of 10
भूमि पेडनेकर
देश के लिए कुछ करना है
अपनी फिल्मों के बारे में बात करते हुए भूमि ने कहा कि वो देश की एक जिम्मेदार नागरिक हैं। अपनी फिल्मों के जरिए ही वो लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ एंटरटेन करना चाहती हैं। उन्होंने कहा की बिना पॉलिटिक्स ज्वाइन किए देश के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

6 of 10
भूमि पेडनेकर
मिलकर हुईं खुश
कार्यक्रम में एक ग्रामीण महिला आई थी जिससे भूमि काफी प्रभावित हुई। बिधनू की रहने वाली लता देवी ने अपने घर में मंगलसूत्र बेचकर शौचालय बनाया। दरअसल लता देवी की बेटी को खुले में शौच जाना ठिक नहीं लगता था। उसने अपनी मां लता देवी से घर में शौचालय बनाने को कहा। शौचालय बनाने के लिए 25,000 रुपये की जरूरत थी तो लता ने अपना मंगलसूत्र बेच दिया और घर में शौचालय बनवाया।
 
विज्ञापन

7 of 10
भूमि पेडनेकर
लीक से हटकर एक और फिल्म होगी रिलीज
भूमि ने बताया कि जोया के साथ उन्होंने बॉम्बे टाकीज फिल्म की है। यह भी एक एक्सपेरिमेंटल फिल्म है जो साल के अंत तक रिलीज होगी। कार्यक्रम में भूमि ने बच्चों के सवालों का भी जवाब दिया। एक बच्चे के सवाल का जवाब देते हुए भूमि ने बताय कि अक्षय कुमार ऑन स्क्रीन ही नहीं असल जिंदगी में भी देशभक्त है। उनसे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि उनको अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना दोनों केसंग काम करके मजा आई।
 

8 of 10
भूमि पेडनेकर
खाना है पसंद
भूमि ने कहा कि नेचर से वह बहुत बड़ी फूडी है। कानुपर केचटपटे खाने के बारे में उन्होंने बहुत सुना है। यह सब उनको ट्राय करना है।
 

9 of 10
भूमि पेडनेकर
लोग होने लगे हैं जागरूक
एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की लगन, सोच व परिश्रम की सराहना करते हुए जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा रिलीज होने केबाद लोगोें में जागरूकता आई है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि गंगा किनारे करीब 122 गांव ओडीएफ हो गए है।
 
विज्ञापन

10 of 10
भूमि पेडनेकर
कार्यक्रम के अंत मेें भूमि ने स्वच्छता बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस गांव-गांव में जाकर लोगों को स्वच्छता और खुल में शौच ना जाने पर जागरूक करेगी। स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू धवन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें