सुदेश बेरी
कुछ दिनों पहले ही सुदेश बेरी ने मोदी सरकार के कामों और बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर बड़ा बयान दिया था। सुदेश ने आगरा में कहा था कि बॉलीवुड में ग्रुपवाद, परिवारवाद, झूठ और छल कपट लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुज में भी पीएम नरेंद्र मोदी जैसे विष्णु अवतार की आवश्यकता है। सुदेश बेरी का जन्म 2 नवम्बर 1960 को मुंबई में हुआ था। वह भारतीय टेलीविजन और फ़िल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। सुदेश ने अपना करियर 1988 में फ़िल्म 'खतरों के खिलाड़ी' से शुरू किया था। उन्होंने वंश (1992) और युधपथ (1992) में मुख्य किरदार का अभिनय किया लेकिन दोनों ही फ़िल्में टिकट खिड़की पर पिट गईं। उन्होंने कई बड़े बजट की फिल्मों में सहायक अभिनेता का अभिनय भी किया जैसे घायल (1990), आर्मी (1996), बॉर्डर (1997), रिफ्युजी (2000), एलओसी कारगील (2003), टैंगो चार्ली (2005) आदि। उन्होंने शंकर मॉण्डल द्वारा निर्देशित राजेश खन्ना की फ़िल्मों वफ़ा (2008) और शाबाश! यू कैन डू इट (2009) में भी अभिनय किया।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- कानपुर की भाषा जबरदस्त ...