फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर होगी कार्रवाई

Wed, 04 Nov 2026 07:51 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डीएम महेंद्र सिंह तंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों पर कार्रवाई होगी। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान और नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर भी प्रशासन शिकंजा कसेगा। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में तंबाकू मुक्त युवा 4.0 अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कोटपा अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि स्कूल-कॉलेजों को पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाया जाए। परिसर में तंबाकू निषेध संबंधी संकेतक लगाए जाएं और विद्यार्थियों के बीच नियमित जागरूकता अभियान चलाया जाए। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से इसकी निगरानी करें। उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को नुकसान पहुंचाती है। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ भी दिलाई। बैठक में सीडीओ अभिनव जे. जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. विवेक चतुर्वेदी समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें