फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नियमों का उल्लंघन करने वाले पटाखा व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। धनतेरस, दीपावली एवं भाई दूज के त्योहार को लेकर एसडीएम कुमार सत्यमजीत व सीओ आयुषी सिंह ने शनिवार को बाजार की व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही उन्होंने हिंदू विद्यालय के निकट पटाखे की दुकानें लगाने के लिए चुनी गई जगह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा मानकों के पालन करने, उचित दूरी बनाए रखने के साथ लाइसेंस संबंधी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी व पुलिसबल मौजूद रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें