फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय की सुरक्षा में तैनात होंगे होमगार्ड व भूतपूर्व सैनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिले के सभी सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की सुरक्षा के लिए होमगार्ड और भूतपूर्व सैनिकों की तैनाती होगी। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पहले चरण में 100 सब रजिस्ट्रार कार्यालय को चिह्नित किया है। हालांकि अभी इसकी सूची जारी नहीं की है, लेकिन इटावा के कार्यालय भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है। अफसरों का कहना है कि कार्यालयों में जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड रखा रहता है। अभी उसकी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। एआईजी स्टांप प्रदीप कुमार ने बताया कि स्टाम्प एवं पंजीयन मंत्री ने प्रदेश के 380 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की घोषणा की है। इसके लिए 315 भूतपूर्व सैनिक ओर 789 होमगार्ड की व्यवस्था होगी। पहले चरण में 100 सब रजिस्ट्रार कार्यालय पर इनकी तैनाती की जाएगी। इस संबंध में महानिरीक्षक निबंधन ने दिशा-निर्देश जारी किए है। जिले के सब रजिस्ट्रार कार्यालय की रिपोर्ट शासन को भेज दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें