फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस कमिश्नर आवास के पास चली गोली तो ग्वालटोली थाना प्रभारी लाइनहाजिर, गोलू हत्याकांड में भी हुई कार्रवाई

Tue, 30 Jun 2026 10:32 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

गोलू हत्याकांड मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी को हटा दिया गया है। कई के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कमिश्नर आवास के पास गोली चलने की घटना के बाद ग्वालटोली थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं गोलू हत्याकांड में लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह से भी महाराजपुर थाने की कमान छीन ली गई है। उन्हें भी लाइन भेजा गया है। दोनों मामलों में पुलिस की खूब किरकिरी हो रही थी।
विज्ञापन


थाना सचेंडी में रहे दरोगा रवि कुमार को ग्वालटोली थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि कलक्टरगंज थाना प्रभारी रहे जर्नादन सिंह को महाराजपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस कमिश्नर ने अपराध समीक्षा की बैठक के बाद यह कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर आवास के पास 28 जून देर रात बाइक सवार हरि सिंह शुभम और अनुराग खुराना उर्फ शैबी ने कराटे प्रशिक्षक को गोली मार दी थी। इतने सुरक्षित इलाके में गोली चलने की घटना के बाद पुलिस कमिश्नर ने इसे गंभीरता से लिया था। हालांकि सोमवार देर रात पुलिस ने टैफ्को मिल के पास मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपियाें को दबोच लिया था। वहीं महाराजपुर गाेलू हत्याकांड में तीन में दो आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर परिजन आक्रोशित हैं।
 

मंगलवार को क्राइम मीटिंग के बाद तबादला सूची जारी हुई। इसमें लंबे समय से बाबूपुरवा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण कुमार द्विवेदी को कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है। काेतवाली इंस्पेक्टर रहे जगदीश पांडेय को आईजीआरएस सेल का प्रभारी भेजा गया है।
विज्ञापन

जबकि क्राइम ब्रांच में तैनात तेज तर्रार इंस्पेक्टर नीरज ओझा को करीब दस माह बाद थाने की कमान मिली है। उन्हें बाबूपुरवा थाना प्रभारी बनाकर भेजा गया है। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के अतिरिक्त निरीक्षक संजीव कुमार सिंह को कलक्टरगंज थानाप्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें