सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी व पोस्ट करने पर एक युवक के खिलाफ एसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। मामला यूपी के फतेहपुर जिले के असोथर थानाक्षेत्र का है।
दो दिन पूर्व राजू सिंह यादव नाम के एक युवक के फेसबुक अकांउट पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी। इसे संज्ञान में लेते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कार्रवाई के लिए डीजीपी कार्यालय को भेजा था। एसपी कैलाश सिंह ने बताया कि आरोपी की लोकेशन असोथर के सरकंडी क्षेत्र में मिल रही है। थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा है।