कानपुर में स्थापित प्राइवेट अस्पतालों से निकलने वाले कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं होने की सूचना पर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने जांच के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) के निस्तारण के संबंध में हुई बैठक में तीन सदस्यीय टीम भी गठित कर दी है।
टीम को निर्देश हैं कि यदि एनजीटी के नियमों के अनुसार अपशिष्ट का निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो शहर के दोनों सर्विस मेडिकल वेस्ट प्रोवाइडर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसी तरह जो नर्सिंग होम अपने कूड़े का निस्तारण सही तरीके से नहीं कर रहे हैं, उनपर प्रतिदिन के हिसाब से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाए।