फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारूती सुजुकी के शोरूम पर चढ़ा बुलडोजर, शीशों-दरवाजों पर चले हथौड़े

Tue, 16 May 2017 11:36 PM IST
आदर्श त्रिपाठी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मारूती का शोरूम तोड़ते केडीए के अधिकारी
विज्ञापन
अवैध निर्माणों पर योगी सरकार के तगड़़े एक्शन का असर दिखने लगा है। कार्रवाई के क्रम में कानपुर के चर्चित मारूती सुजुकी के शोरूम पर केडीए की टीम ने बुलडोजर चढ़वाकर हथौड़ा चलवा दिया। नोटिस का जवाब न देने पर शोरूम मालिक को एक बार फिर फटकार लगाई और ठीक उसके बगल में बन रही अवैध बिल्डिंग को सील कर दिया गया। शोरूम संचालक को जुर्माना चुकाने की आखिरी वार्निंग दी गई है।
विज्ञापन


कानपुर विकास प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ अपर सचिव पीके सिंह, अधिशाषी अभियंता मनोज के नेतृत्व में आर्य नगर स्थित मारूती सुजुकी के शोरूम पहुंची। यहां मालिक को फटकार लगाते हुए नोटिस का जवाब न देने पर ऑन द स्पॉट बड़ी कार्रवाई की गई। शोरूम के अगले हिस्से को बुलडोजर से क्षतिग्रस्त करने के बाद शीशों और दरवाजों पर हथोड़ा चलवा दिया गया। ये शोरूम 2016 में अवैध रूप से बना था। केडीए अधिकारियों के मुताबिक आवासीय जगह पर शोरूम बनाकर कॉमर्शियल एक्टिविटीज की जा रही थी जिसकी वजह से कई बार नोटिस दिया गया। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की गई। आखिरी बार शोरूम मालिक को जल्द से जल्द जुर्माना चुकाने की हिदायद दी गई है। वहीं शोरूम के बगल में चल रहे अवैध निर्माण को तत्काल सील कर दिया गया। केडीए की लिस्ट में कानपुर शहर के ऐसी 40 और बिल्डिंग हैं जो अवैध रूप से चल रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें