विधायक के भाई रिजवान पर भी कार्रवाई
इसके अलावा सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी की पत्नी साहिना सोलंकी के नाम पर दर्ज आशियाना कॉलोनी के ब्लाक नंबर पांच में फ्लैट संख्या दो को जब्त किया है। इसके अलावा रिजवान की क्रेटा कार, दो असलहे रिवाल्वर और रायफल व एक्सिस बैंक में दो खाते भी सीज किए हैं।
नई सड़क बवाल के आरोपियों की भी जब्त की गई संपत्तियां
सपा विधायक और उनके साथियों के साथ पुलिस ने नई सड़क बवाल में शामिल भन्नानापुरवा चमनगंज निवासी बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा, डी टू गैंग के अकील खिचड़ी और शफीक अहमद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
27 बीघा जमीन की थी चिन्हित
संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस टीम को अलुआपुर सरेसा गांव में ही वसी की फर्म और बेटे अब्दुल रहमान के नाम पर भी 27 बीघा भूमि चिह्नित की थी। इसको पुलिस ने गुरुवार को मुनादी के बाद जब्त कर अपना बोर्ड लगा दिया है। आगे भी संपत्तियों की जांच की जा रही है।
गैंगस्टर एक्ट में शामिल आरोपियों की गुरुवार को 29 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई है। कई अन्य संपत्तियों की भी जानकारी मिली है। सत्यापन के बाद उप पर भी कार्रवाई की जाएगी। -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर