फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Suicide: तीन युवकों ने की आत्महत्या, अलग-अलग क्षेत्रों में हुई घटना, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Apr 2023 07:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन युवकों के आत्महत्या करने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह घटना की वजह सामने आई है। मामलों की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले में कोतवाली देहात और पिहानी थाना क्षेत्र के दो गांवो में दो लोगों ने फांसी लगाकर जान दी। वहीं, कोतवाली शहर क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली। इन घटनाओं से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी मामलों की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन

घर के अंदर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोतवाली देहात के पिपरा पोखरी निवासी महेश्वर प्रसाद (45) घर के अंदर बुधवार की शाम को गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आत्महत्या करने की वजह से परिजन खुद को अनजान बता रहे हैं।
कोतवाल कोतवाल गंगेश शुक्ला ने बताया कि महेश्वर प्रसाद ने आत्महत्या क्यों की है इस वजह की जांच की जा रही हैं। हालांकि परिजन खुद को अनजान बता रहे हैं । प्रथम दृष्टया घरेलू किसी बात से खफा होने की बात प्रकाश में आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रि म कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

संदिग्ध हालत में युवक की मौत
पिहानी थाना क्षेत्र कुईया गांव निवासी अबरार (40) ने बुधवार की रात में घर के अन्दर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं लोगों के मुताबिक अबरार किसी बात से खफा होकर फांसी लगा ली।

पुलिस संदिग्ध मान रही मामला
इस बात की जानकारी होने पर उसे फांसी के फंदे से उतार लिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए जब तक अस़पताल ले जा पाते, तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस मौत की वजह संदिग्ध मान रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

जहर खाकर युवक ने की आत्महत्या
वहीं, बिलग्राम कोतवाली के परसोला निवासी विमलेश (33) दिल्ली में मजदूरी करता था। बु्धवार को वह अपनी ससुराल जाने की बात कहकर हरदोई आया था। यही शहर के महोलिया शिवपार में रिश्तेदारी भी है। लेकिन विमलेश शहर के होटल में रुका।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
उसकी हालत बिगड़ने की सूचना पाकर उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद उसे जिलाअस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें