फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Irfan Solanki: सपा विधायक के करीबियों और कानपुर दंगे के आरोपियों पर कार्रवाई, 29 करोड़ की संपत्तियां हुईं जब्त

Thu, 13 Apr 2023 08:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: विधायक इरफान सोलंकी के करीबी और पिछले साल नई सड़क इलाके में हुए दंगों में जेल में बंद आरोपियों की जमीन कुर्क कर ली गई है। अचलगंज थाना क्षेत्र के अलुआपुर सरेसा और जाजमऊ में संपत्तियां जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत 29 करोड़ बताई जा रही है।
विज्ञापन
कुर्क की गई संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कमिश्नरी पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके साथियों के साथ नई सड़क बवाल मामले में शामिल आरोपियों की भी संपत्तियां जब्त करना शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस ने गुरुवार को उन्नाव के अचलगंज और जाजमऊ थाना क्षेत्र में 29 करोड़ की संपत्तियां जब्त की हैं।

विज्ञापन

इससे पहले पुलिस गैंगस्टर एक्ट में अब तक सपा विधायक और उनके सहायोगियों की 65 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। जाजमऊ आगजनी के मामले में पुलिस ने सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई समेत आठ लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।
पुलिस इस प्रकरण में अब तक सपा विधायक और उनके हिस्ट्रीशीटर गुर्गों की करीब 65 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर चुकी है। इसी क्रम में उन्नाव अचलगंज स्थित अलुआपुर सरेसा गांव में फतेहपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर एजाज उर्फ अज्जन के बेटे असद एजाज के नाम पर दर्ज तीन बीघा जमीन को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

विधायक के भाई रिजवान पर भी कार्रवाई
इसके अलावा सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई रिजवान सोलंकी की पत्नी साहिना सोलंकी के नाम पर दर्ज आशियाना कॉलोनी के ब्लाक नंबर पांच में फ्लैट संख्या दो को जब्त किया है। इसके अलावा रिजवान की क्रेटा कार, दो असलहे रिवाल्वर और रायफल व एक्सिस बैंक में दो खाते भी सीज किए हैं।

नई सड़क बवाल के आरोपियों की भी जब्त की गई संपत्तियां
सपा विधायक और उनके साथियों के साथ पुलिस ने नई सड़क बवाल में शामिल भन्नानापुरवा चमनगंज निवासी बिल्डर हाजी वसी, मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा, डी टू गैंग के अकील खिचड़ी और शफीक अहमद पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी।

27 बीघा जमीन की थी चिन्हित
संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस टीम को अलुआपुर सरेसा गांव में ही वसी की फर्म और बेटे अब्दुल रहमान के नाम पर भी 27 बीघा भूमि चिह्नित की थी। इसको पुलिस ने गुरुवार को मुनादी के बाद जब्त कर अपना बोर्ड लगा दिया है। आगे भी संपत्तियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में शामिल आरोपियों की गुरुवार को 29 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई है। कई अन्य संपत्तियों की भी जानकारी मिली है। सत्यापन के बाद उप पर भी कार्रवाई की जाएगी।  -आनंद प्रकाश तिवारी, ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें