फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सरगर्मी तेज, सभी की नजर है इस संसदीय सीट पर, चर्चा डिंपल यादव की भी

Tue, 12 Feb 2019 02:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 10
डेमो पिक
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी पार्टियां इलेक्शन मोड पर हैं। मार्च में संभावित चुनावी तिथियों की घोषणा से पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देने में जुट गए हैं। सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर अखिलेश या फिर डिंपल का नाम पहले से ही तय माना जा रहा है। हालांकि अखिलेश ने कन्नौज से चुनाव लड़ने की पूर्व में बात कही थी लेकिन बदले राजनीतिक माहौल में अब डिंपल यादव के भी दोबारा यहां से प्रत्याशी के तौर पर उतरने की अंदरखाने में चर्चा है।
विज्ञापन

2 of 10
डेमो पिक
भाजपा में 15 फरवरी या इसके एक-दो दिन बाद से प्रत्याशी तय करने के लिए आवेदन शुरू हो सकते हैं। दो मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम पहले ही तय हो चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बाद जिले के पार्टी पदाधिकारियों ने भी यहां प्रत्याशी उतारने की मांग तेज कर दी है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि पार्टी अगर प्रत्याशी उतारती है तो उसे दमदारी से चुनाव लड़ाया जाएगा। यूपी के कन्नौज जिले में प्रमुख पार्टियों में चल रही चुनावी हलचल पर एक रिपोर्ट... 
विज्ञापन

3 of 10
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी का गढ़ रही कन्नौज लोकसभा सीट पर इस बार भी अखिलेश या डिंपल चुनावी समर में उतर सकते हैं। हालांकि पहले अखिलेश ने स्पष्ट कर दिया था कि वह ही कन्नौज सीट से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन बदले चुनावी माहौल के बाद अंदरखाने में चर्चा है कि डिंपल को यहां से फिर से चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। हालांकि प्रत्याशी के नाम पर अंतिम मुहर लगाने से पहले सपा की नजर भाजपा की रणनीति पर भी है।

4 of 10
अखिलेश यादव
पिछले दिनों कन्नौज आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी यह स्वीकारा था कि वह अपनी रणनीति अभी उजागर नहीं करेंगे। भाजपा के पत्ते सामने आने के बाद ही प्रत्याशी तय होगा। समाजवादी विजन कार्यक्रम के जरिए पिछले माह पार्टी ने 15 दिन लगातार जिले भर में कार्यक्रम आयोजित किए थे। इन कार्यक्रमों के जरिए गांव-गांव जाकर बैठकों से लेकर चौपाल तक लगाई गई थीं। पार्टी ने इन कार्यक्रमों के जरिए अपनी चुनावी तैयारियों को भी परखा। इन सबके बीच पार्टी के सामने जिले की कार्यकारिणी की घोषणा करना एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 10
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
दिसंबर 2017 में निकाय चुनाव का रिजल्ट आने के बाद भंग की गई कार्यकारिणी का अभी तक गठन नहीं हो सका है। निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं। संगठन पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा और पार्टी को जीत दिलाएगा।  


 
विज्ञापन

6 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव की तारीखों का जल्द एलान होने की संभावनाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी में 15 फरवरी से प्रत्याशी तय करने के लिए काम शुरू होने जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो इसी दिन से प्रत्याशी तय करने के लिए आवेदन लेने का काम शुरू हो सकता है। फिलहाल पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जिले में दो मार्च तक विभिन्न कार्यक्रम पहले से तय हो चुके हैं। 11 फरवरी को पार्टी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि को जिले भर में समर्पण दिवस के रूप में मनाया। 12 से 22 फरवरी तक मेरा परिवार-भाजपा का परिवार कार्यक्रम चलेगा। इसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों, विधायक, कार्यकर्ता, सदस्यों के घर-घर पार्टी के झंडा के स्टीकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

7 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
26 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभान्वितों के घर जाएंगे और कमल दीपक जलाएंगे। उन्हें बताया जाएगा कि किस तरह भाजपा सरकार ने आमजन के लिए काम किया और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। दो मार्च को विधानसभावार बाइक रैली निकाली जाएंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि झांसी और मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम लगे हैं। संभावना है कि 15 फरवरी से दावेदारों से आवेदन मांगे जाएंगे। प्रत्याशी जिले का होगा या फिर बाहरी, इसका निर्धारण पार्टी हाईकमान करेगा। उन्हें जैसा दिशा निर्देश मिलेगा उसी पर काम होगा।  

 

8 of 10
राहुल गांधी - फोटो : PTI
प्रदेश की सभी 80 सीटों से चुनाव लड़ने के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद पार्टी में कन्नौज से प्रत्याशी उतारने की मांग तेज हो गई थी। इस बयान से पहले तक उम्मीद थी कि कांग्रेस इस बार भी कन्नौज सीट से कोई प्रत्याशी नहीं उतारेगी लेकिन पार्टी प्रमुख के बयान के बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर उनसे कन्नौज सीट से चुनाव लड़ने की मांग की गई है। हालांकि सपा-बसपा गठबंधन ने रायबरेली और अमेठी सीट पर प्रत्याशी न उतारने की घोषणा की है।

9 of 10
राहुल गांधी - फोटो : Twitter
जानकारों का मानना है कि बड़ी उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी भी कन्नौज सीट से अपना प्रत्याशी न उतारे। कांग्रेस ने 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। पार्टी यदि इस बार भी प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारती है तो चुनावी लड़ाई सपा-बसपा गठबंधन और भाजपा के बीच सीधे तौर पर होगी। लेकिन कांग्रेस के चुनाव मैदान में आने से यह लड़ाई दिलचस्प हो जाएगी।
विज्ञापन

10 of 10
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
पार्टी पदाधिकारियों ने जिले में एक बार फिर से संगठन को नई तेजी देने का काम तेज कर दिया है। पिछले महीने जिले भर में यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की घोषणा कर संगठन जिले में युवा टीम तैयार करने में जुटा है। पुराने नेता भी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने बताया कि पार्टी कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़े, ऐसी मंशा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की है। हाईकमान को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। पार्टी प्रमुख खुद सभी सीटों से चुनाव लड़ने की बात कह चुके हैं। आगे की रणनीति क्या होगी, यह हाईकमान तय करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें