फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: अपहरण के आरोप से ढाई साल बाद मिली दोषमुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। दो किशोरियां नाराज होकर घर से चली गईं तो मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी। शाम को दोनों वापस भी आ गईं लेकिन पुलिस ने अपहरण के आरोप में गांव के तीन युवकों को जेल भेज दिया था। कोर्ट में किशोरियों ने बयान में अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। आखिर ढाई साल चली सुनवाई के बाद अपर जिला जज नवम शेष बहादुर निषाद ने तीनों आरोपियों को दोषमुक्त करार दे दिया है।
विज्ञापन



बर्रा निवासी 17 और 16 साल की दो बहनें 11 मई 2022 को नाराज होकर घर से चली गईं, जिस पर उनकी मां ने थाने में सूचना दी। शाम को ही दोनों वापस भी लौट आई जिसके बाद मां ने इसकी सूचना दोबारा थाने में दी लेकिन पुलिस ने क्षेत्र के ही धीरेंद्र कुमार, अंकित कोरी और अर्जुन कोरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप लगाया कि धीरेंद्र ने किशोरियों को अपने घर पर बंधक बनाकर रखा और नशीला समोसा खिलाया। मुकदमा चला तो कोर्ट में किशोरियां और उनकी मां बयान से मुकर गईं। एक युवती ने बताया कि उसकी अंकित कोरी से शादी हो चुकी है और वह उसी के साथ रह रही है। सबूतों और गवाहों के आधार पर कोर्ट ने तीनों को दोषमुक्त करार दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें