फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला की मौत के मामले में एसीएमओ ने की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार में बीते रविवार को महिला की मौत के बाद परिजन ने हंगामा किया था। सोमवार को एसीएमओ टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। बीते रविवार की शाम को सरसौल के बौसर गांव निवासी बाइक मैकेनिक सुनील वर्मा की पत्नी सुनैना वर्मा की चकेरी के मंगला विहार स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। सोमवार को एसीएमओ रमित रस्तोगी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जांच की। एसीएमओ ने बताया कि महिला के उपचार संबंधित फाइल को कब्जे में लिया गया है जिसकी टीम जांच करेगी। साथ ही अस्पताल को सुविधाओं का बोर्ड लगाने और सुविधाएं न होने पर नोटिस भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें