कानपुर। चकेरी के सनिगवां के संदीपनगर निवासी नरेश दिवाकर कपड़े में प्रेस करने का काम करते है। उनके परिवार में पत्नी सीता (46) और तीन बेटे हैं। परिजन ने बताया कि वह बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रही थीं। रविवार रात को उन्हें घर में फंदा लगाकर जान दे दी। चकेरी थाना प्रभारी अजय मिश्रा ने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। (संवाद)