फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने भाभी पर डाला तेजाब, झुलसी

विज्ञापन
कानपुर देहात जिले के सिकंदरा में तेजाब से झुलसी पूजा का सीएचसी सिकंदरा में इलाज करता स्वास्थ्य क? - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात/सिकंदरा। डेरापुर थाना क्षेत्र के मडनापुर गांव की एक महिला पर उसके देवर ने तेजाब डाल दिया। वह घर से बिना बताए रसूलाबाद जाने वाली बस में सवार थी। घटना से बस में हड़कंप मच गया। सवारियों ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। गंभीर रुप से झुलसी महिला को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, महिला ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है। महिला देवर के साथ नहीं रहना चाहती थी।
विज्ञापन

डेरापुर के मडनापुर गांव निवासी प्रेमबाबू जयपुर (राजस्थान) में एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी पूजा देवी (26) गांव में देवर अंकित के साथ रहती है। प्रेमबाबू के पिता रामआसरे गांव में ही अलग रहते हैं। गुरुवार के पूजा घर में बिना बताए निकली। वह सिकंदरा के बिरहाना चौराहे से रसूलाबाद जाने वाली बस में सवार हुई।
इसकी भनक अंकित को लग गई। वह एक बोतल में तेजाब लेकर सिकंदरा पहुंच गया। वहां उसने बस में चढ़कर पूजा के चेहरे में तेजाब डाल दिया। इसके बाद बस से उतर कर भागने लगा। सवारियों व राहगीरों ने उसे पकड़ लिया। वहीं, महिला के चेहरे को आसपास के दुकानदारों ने पानी डालकर धोया। साथ ही एंबुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

वहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हैलट भेज दिया। महिला ने आरोपी देवर पर किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार किया। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामले में तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के मुताबिक पूजा और अंकित के बीच इधर कई दिनों से विवाद हो रहा था।
प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि महिला का देवर जबरन उसे साथ रखना चाहता था। उसके मना करने पर देवर ने उस पर तेजाब डाल दिया। उसे हिरासत में लिया गया है। महिला को उपचार के लिए भेजा गया है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होगी।
- केशव कुमार चौधरी, एसपी
पत्नी के व्यवहार से नाराज पति दो साल से नहीं आया गांव
कानपुर देहात/सिकंदरा। मडनापुर गांव के प्रेमबाबू की शादी पांच साल पहले पूजा से हुई थी। प्रेमबाबू जयपुर में प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद कुछ माह बाद ही दंपति के बीच विवाद होने लगा। महिला पति को छोड़कर देवर अंकित के साथ गांव में रहने लगी। दो साल से दोनों दंपति की तरह ही रहते थे।
इसकी जानकारी पर प्रेमबाबू ने गांव आना बंद कर दिया। महिला देवर को अपना पति बताने लगी। घटना के बाद भी उसने पुलिस से अंकित को पति बताया। महिला के पांच वर्षीय बेटी रिया है। ग्रामीणों की माने तो महिला का उसके देवर से भी विवाद होने लगा था। महिला के फोन पर बात करने का देवर विरोध करता था। इसी बात पर आए दिन विवाद होता था। गुरुवार सुबह महिला बिना बताए घर से निकल गई। इस पर देवर ने पीछा करना शुरु किया। सिकंदरा में वह बस में सवार मिली तो वह आपा खो बैठा। साथ ले गया तेजाब की बोतल महिला पर डाल दिया। इससे वह चिल्लाने लगी। सवारियों में भी चीख पुकार मच गई। आरोपी गांव में रह कर मजदूरी करता है।
रोक के बाद भी बोतल में दे दिया गया तेजाब
कानपुर देहात। एसिड अटैक की घटनाओं को रोकने के लिए शासन की तरफ से तेजाब की बिक्री पर रोक लगाई थी। साथ ही तेजाब बेचने वाले दुकानदारों का विवरण पुलिस को रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं दुकानदारों के लिए निर्देश है कि वह तेजाब खरीदने वाले का पूरा विवरण रखें। आधार कार्ड लेकर आने वाले ग्राहक को ही तेजाब दिया जाए। इसके बाद युवक को आसानी से तेजाब मिल गया।
महिला के घर से बिना बताए निकलने की जानकारी पर युवक डग्गामार वाहनों से सिकंदरा के लिए निकला। रसधान में एक बैटरी दुकानदार से एक लीटर तेजाब खरीदा। युवक खाली बोतल साथ ले गया था। सूत्रों की माने तो दुकानदार ने युवक का विवरण लेने की कोशिश नहीं की। आसानी से उसकी बोतल में तेजाब भर दिया। युवक तेजाब लेकर सिकंदरा पहुंचा। वहां बस में सवार भाभी पर तेजाब डाल दिया।
एसिड अटैक के बाद पुलिस दुकानदार की तलाश कर रही है। बताते हैं कि दुकानदार घटना की जानकारी होने के बाद दुकान बंद करके फरार हो गया है। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ करके दुकानदार को चिह्नित किया जा रहा है। उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें