कानपुर। बिठूर पुलिस ने मंगलवार को नसेनिया टिकरा निवासी विकास जोशी को छह माह के लिए जिलाबदर किया है। इंस्पेक्टर बिठूर अशोक कुमार सरोज ने बताया कि मंगलवार दोपहर उसे ढोल से मुनादी कराते हुए कानपुर देहात की सीमा में ले जाकर छोड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ लूट, मारपीट और चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवाद