फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad Crime: नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को जेल,अश्लील फोटो खींचकर छह माह से कर रहा था कुकृत्य

Sun, 06 Aug 2023 05:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म में अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अश्लील फोटो खींचकर छह माह से दुष्कर्म कुकृत्य कर रहा था।  मामले में जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले के शमसाबाद कस्बे में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म में आरोपी अधेड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी छह माह से छात्रा के अश्लील फोटो खींचकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने शनिवार को गांव के एक अधेड़ रामवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

इसमें बताया कि उसकी 14 वर्ष की पुत्री कक्षा नौ की छात्रा है। रामवीर ने पुत्री का डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील फोटो खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर रामवीर छह माह से पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसने आप बीती घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया।
आरोपी की तलाश में दबिश मारी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। रविवार को पुलिस ने सटीक सूचना पर गांव गदनपुर चैन तिराहा से रामवीर को दबोच लिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि छात्रा से दुष्कर्म में अधेड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अश्लील फोटो खींचकर छह माह से दुष्कर्म कुकृत्य कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें