कानपुर के चकेरी निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी किशन सोनकर को मंगलवार को हरबंश मोहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। किशोरी (17) एक निजी कॉलेज में बीएससी की छात्रा है।
छात्रा का आरोप था कि 12 फरवरी 2018 को उसके मामा का दोस्त किशन सोनकर जन्मदिन की पार्टी के बहाने घंटाघर स्थित होटल ले गया था। वहां उसने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म किया।
मोबाइल से वीडियो भी बना ली। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाई थी। एडीजी के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मामला हरबंशमोहाल स्थानांतरित हो गया। पुलिस ने आरोपी किशन सोनकर को जौनपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया।