फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा/भरथना। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया गया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामवीर सिंह निवासी ग्राम नगला श्यामलाल लहरोई ने अपनी बेटी प्रीति की शादी सात साल पहले आशीष निवासी वैदपुरा थाना क्षेत्र के छिमारा के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। इसे लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को ससुरालियों ने प्रीति को जहर देकर मार डाला।
रामवीर सिंह की तहरीर पर पति आशीष यादव, ससुर नेम सिंह और सास सुनीता के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें