फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर में घुसकर पीटा, मंगलसूत्र लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


कानपुर। गोविंद नगर में घर में घुसकर महिला से लूट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तीन नामजद समेत 13 लाेगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बस्ती निवासी उदयभान के मुताबिक, आठ नवंबर की रात वह परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान क्षेत्र में रहने वाले अमन कल्ली, बीरू लाइट, अजय अपने दस साथियों के साथ घर के गेट पर तेज धमाके वाले पटाखे फोड़ने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने आरोपितों ने उदयभान और उनके बेटे को लात-जूतों से पीटना शुरू कर दिया। बचाने पहुंची उदयभान की पत्नी को भी पीटा। आरोप है कि, अमन कल्ली तमंचा दिखाकर पत्नी का मंगलसूत्र लूट ले गया। क्षेत्रीय लोगों के आने पर हमलावर भाग निकले। गोविंदनगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें