फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर दोस्ती के बाद किया प्रेम विवाह फिर कर दी थी हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी पति को लगी गोली

Sat, 04 Jan 2020 08:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पत्नी को मारने वाले हत्यारे से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेहा उर्फ सीता हत्याकांड के मुख्य आरोपी बजरिया निवासी शहनवाज ने शनिवार तड़के माल बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी। पुलिस ने शहनवाज और सरैया बाजार जाजमऊ निवासी आमिर खान को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि विवाहित शहनवाज ने आजमगढ़ निवासी नेहा से तीन माह पहले प्रेम विवाह किया था। फोन के जरिए दोनों की बीच दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों से नेहा शहनवाज के परिजनों से मिलने की जिद कर रही थी। इस पर दोनों में विवाद शुरू हो गया था।

27 दिसंबर को शहनवाज अपने बहनोई आमिर की मदद से नेहा को डिनर के  बहाने कार से बिठूर रोड पर ले गया, जहां उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंका और उसके जेवरात झाड़ियों में छुपाकर दोनों भाग निकले थे। शुक्रवार को पुलिस ने शहनवाज और आमिर को पकड़ लिया था।
विज्ञापन


शनिवार तड़के पुलिस जेवरात की बरामदगी के लिए शहनवाज को लेकर घटनास्थल पर पहुंची। झाड़ियों में पहले से छिपाकर रखे गए तमंचे से उसने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने कार, तमंचा, अंगूठी, मंगल सूत्र, नाक की कील, कानों के चार बाले व पायल बरामद कर शहनवाज व आमिर को जेल भेज दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें