कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र के मसवानपुर में शराब के नशे में दूधमुंही को ठंडे पानी भरे टब में डुबोने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता गोपाल गुप्ता पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। नवाबगंज सूर्य बिहार निवासी रामसिंह की पत्नी मधु के अनुसार बेटी रुचि ने 16 सितंबर 2024 को रावतपुर मसवानपुर निवासी ई-रिक्शा चालक गोपाल गुप्ता से प्रेमविवाह किया था। रुचि का आरोप था कि एक माह पहले पति से बच्ची के लिए दूध मंगाया। इस पर शराब के नशे में धुत पति गोपाल ने उन्हें पीटा। एक वर्षीय बेटी सृष्टि को उठाकर ठंडे पानी के टब में डुबो दिया। बच्ची को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया की रुचि की तहरीर पर पति पर गैरइरादतन हत्या, दहेज प्रताड़ना, धमकाने, मारपीट, गालीगलौज में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। संवाद